फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   village head sent obscene messages to the woman and followed her

UP: ग्राम प्रधान तो पीछे ही पड़ गया...महिला का जीना कर दिया दुश्वार, ऐसी हरकत जान खौल उठेगा खून

Wed, 30 Jul 2025 01:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 01:37 PM IST
सार

एटा में ग्राम प्रधान ने महिला का जीना दुश्वार कर दिया है। उसकी हरकतों से तंग आकर पीड़िता थाने पहुंच गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
village head sent obscene messages to the woman and followed her
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के एक गांव निवासी महिला ने ग्राम प्रधान पर फोन कॉल के माध्यम से अश्लील बातें करने, मैसेज भेजने और उसका पीछा करने का आरोप लगाया है। कोतवाली देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने थाना कोतवाली देहात में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पांच साल पहले उसके पति का निधन हो गया। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ रहती है और मजदूरी कर उनका पालन-पोषण कर रही है। महिला का आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान उमेश कुमार कॉल कर अश्लील बातें करता है। व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील फोटो भेजता है। सुबह के बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते समय पीछा करता है। विरोध करने पर जान से मारने और बच्चों को गांव में न रहने देने की धमकी देता है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान उमेश कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधान के कहने पर महिला झूठे आरोप लगा रही है। पुलिस को जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed