{"_id":"6a7b626676a25ac0f40b5c8c","slug":"village-development-officer-suspended-over-payment-irregularities-etah-news-c-163-1-eta1002-154877-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भुगतान में गड़बड़ी पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भुगतान में गड़बड़ी पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
Tue, 11 Aug 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। मनरेगा में हुए भुगतान में अनियमितता के पुराने मामले में ग्राम विकास अधिकारी संतोष यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। वर्तमान में वह शीतलपुर विकासखंड में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे।
बताया गया कि ग्राम विकास अधिकारी संतोष यादव की पूर्व में मारहरा क्षेत्र में तैनाती थी। इसी दौरान मनरेगा से संबंधित कार्यों के भुगतान में अनियमितता का मामला सामने आया था। मामले की शिकायत और आरोपों के आधार पर जांच शुरू कराई गई थी। जांच के दौरान भुगतान प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी और गड़बड़ी से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद कार्रवाई की संस्तुति की गई।
मामले की जांच तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रवीण कुमार राय द्वारा की गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब ग्राम विकास अधिकारी संतोष यादव को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर की गई कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े अभिलेखों और भुगतान प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है।