फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   vihip, bajarang dal ne manaaya shaury divas

विहिप, बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस

Tue, 06 Dec 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
vihip, bajarang dal ne manaaya shaury divas
शौर्य दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विवादित ढांचा गिराए जाने की 25 वीं बरसी पर हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को शौर्य दिवस मनाया।  बजरंगदल एवं विश्व हिंदू परिषद ने कई मंदिरों पर सामूहिक महाआरती की। कार्यक्रम के  मद्देनजर जिलेभर में पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।
विज्ञापन

बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद ने बारहद्वारी हनुमान मंदिर पर महाआरती की। हनुमान चालीसा पाठ करके दीपदान किया गया। इसके अलावा हुल्का मंदिर, भूतेश्वर मंदिर आदि अन्य धर्मस्थलों पर भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुबह से ही सतर्क नजर आया। सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए। पीएसी व पुलिस के जवानों की तैनाती की गई। मौके पर कौशल साहू, धमेन्द्र माहेश्वरी, आकाश सिंघल, मनोज लोधी, विनय राज पन्नु, जुगेंद्र लोधी, डा. बीडी राना, महेंद्र सिंह बघेल, डीएस पाल, अमित गुप्ता बाबा, विपिन बघेल, अमित माहेश्वरी, मनीष अग्रवाल, रामवीर कुशवाह, विकास यादव, पवन यादव, ललित मोहन कुलश्रेष्ठ, अमलेंदु शर्मा, अंकित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed