फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Videos of street brawls and fights go viral

Etah News: सड़क पर विवाद और मारपीट के वीडियो वायरल

Mon, 27 Apr 2026 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 27 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Videos of street brawls and fights go viral
एटा। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

पहला मामला मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर का है जहां दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बताया गया है कि तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार को टोकने पर उसका सफाई कर्मचारी से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो बाइक सवार ने सफाई कर्मचारी की पिटाई शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना अलीगंज क्षेत्र के बाजार की है। यहां सिमर क्लास स्टोर के बाहर दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद महिलाएं और दुकानदार बीच-बचाव में आए तब जाकर मामला शांत हो सका। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। दोनों ही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed