फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Video of an injured accused in the murder of a former headman goes viral

Etah News: पूर्व प्रधान की हत्या के एक घायल आरोपी का वीडियो वायरल

Sun, 26 Oct 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Video of an injured accused in the murder of a former headman goes viral
अलीगंज। क्षेत्र के गांव विजैदेपुर के पूर्व प्रधान की हत्या से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें प्रधान पक्ष का एक आरोपी घायल अवस्था में उसको पीटे जाने की जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन

प्रधान अमित और पूर्व प्रधान जयसिंह के बीच बिजली घर के सामने जमीन को लेकर विवाद था। राजनीतिक प्रतिद्वंदी होने के साथ ही जमीन का विवाद होने पर दोनों में रंजिश तेजी से बढ़ गई। प्रधान अमित के भाई श्याम सिंह फौजी का मकान भी यहीं है। 22 अक्तूबर को पूर्व प्रधान जयसिंह कस्बे से बाइक से गांव जा रहे थे। बिजलीघर के सामने पहुंचने पर दोनों पक्ष में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर पथराव और लाठी-डंडों के हमले में पूर्व प्रधान जयसिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में प्रधान का भतीजा शिवम घायल अवस्था में बता रहा है कि पूर्व प्रधान के परिजन ने घर का घेराव कर पथराव शुरू कर दिया। वहां से भागते समय उसका पीछा कर पीटते हुए उसे अधमरा कर दिया। पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में उसके पुत्र सर्वेश ने नौ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी प्रधान अमित, प्रेमसिंह, अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed