{"_id":"681a4b5a5d7dd9398408da65","slug":"vhp-came-out-in-protest-against-case-against-workers-etah-news-c-163-1-eta1002-133217-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कार्यकर्ताओं पर मुकदमे के विरोध में उतरी विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कार्यकर्ताओं पर मुकदमे के विरोध में उतरी विहिप
Tue, 06 May 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 06 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विश्व हिंदू परिषद के बृज प्रांत सहमंत्री ने शहर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सभागार में मंगलवार को बैठक की। बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमे का विरोध जताया। तीन दिन के अंदर मुकदमे को वापस लेने की चेतावनी देते हुए आंदोलन की बात कही।
आगरा से एटा पहुंचे सहमंत्री राकेश त्यागी ने कहा कि 6 माह में लव जिहाद के लगभग 12 मामले सामने आए है। जलेसर तहसील में एक हिंदू लड़की और कुछ मुस्लिम लड़कों के होने की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गेराज में घुसने का प्रयास किया। इस पर वहां स्थानीय सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें घेर लिया। एक कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण हिंदू युवती को मुस्लिम अपने साथ मौके से निकाल ले गए।
देरी से पहुंची पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए 7 लोगों सहित 20-25 अज्ञात लोगों पर झूठा मुकदमा लिखा दिया। इसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता भी हैं। इससे लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। मामले में संशय पूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों पर जांच कर निलंबित किए जाने की मांग भी की। मिरहची में 3 मई की एक घटना की जिक्र करते हुए कहा कि एटा पुलिस का रवैया संदिग्ध नजर आ रहा है। स्पष्ट तौर पर लव जिहाद में मुकदमा लिखते समय आरोपी को बचाने का भी प्रयास पुलिस ने किया।
विज्ञापन
4 माह से नाम बदलकर हिंदू परिवार में रह रहे नोमान अंसारी पर जल्द लव जिहाद के अंतर्गत मुकदमा लिखा जाए। जिलाध्यक्ष सुधाकर गुप्ता, जिला मंत्री शिवांग गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।