फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vehicle crushed the farmer returning after harvesting, death

Etah News: फसल काटकर लौट रहे किसान को वाहन ने रौंदा, मौत

Sun, 16 Apr 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vehicle crushed the farmer returning after harvesting, death
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव पुठिया के पास फसल काटकर खेत से लौट रहे वृद्ध किसान को मैक्स पिकअप ने रौंद दिया। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। इसमें घायल वृद्ध की मौत हो गई। साथ चल रहे परिजन बच गए।
विज्ञापन


मैक्स पिकअप की टक्कर लगने से हाकिम सिंह (65) निवासी पुठिया की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि गेहूं की फसल काटने के बाद वह घर के अन्य लोगों के साथ सुबह करीब 11 बजे लौट रहे थे। सभी लोग सड़क किनारे पटरी पर चल रहे थे। एटा की ओर से मैक्स पिकअप का चालक तेजी और लापरवाही से वाहन को लाया और पीछे से रौंद दिया। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन सहित भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी और घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत बता दिया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि हादसे में वृद्ध किसान की मौत हुई है। मृतक के साथ अन्य परिजन भी पैदल चल रहे थे, जो बाल-बाल बचे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शहर के पीपल अड्डा के पास बाइक सवार आर्यन निवासी पुरानी बस्ती कोतवाली नगर और इसका साथी कपिल कुमार निवासी नगला समल कोतवाली देहात घायल हुए हैं। दोनों को देर शाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed