फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Veerbhan going to Ayodhya on foot with saffron flag welcomed

Etah News: केसरिया ध्वज लेकर पैदल अयोध्या जा रहे वीरभान का स्वागत

Sat, 06 Jan 2024 04:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 06 Jan 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
Veerbhan going to Ayodhya on foot with saffron flag welcomed
निधौली कलां। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। तमाम भक्त हैं जिनके रोम-रोम में राम बसते हैं। यह खबर मिलने के बाद वह मंदिर और रामलला के दर्शन करने के लिए बेसब्र हैं। हाथरस के पोरा निवासी रामभक्त वीरभान सिंह बघेल पैदल ही जन्मभूमि के लिए निकल पड़े हैं। शनिवार को कस्बे पहुंचे तो स्वयंसेवकों ने उनका स्वागत किया। जय श्रीराम के जयघोष से कस्बा गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


वीरभान ने बताया कि भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की खबर मिलने के बाद से ही दर्शन के लिए मन व्याकुल हो उठा। पदयात्रा कर अयोध्या पहुंचने का संकल्प लिया। इसके तहत घर से निकल पड़े हैं। जिला सेवा प्रमुख अरविंद सिसोदिया ने कहा कि श्रीराम हमारी आत्मा में बसते हैं। भारत के कण-कण में विद्यमान हैं। खंड कार्यवाह केशव चौहान ने कहा कि सैकड़ों वर्ष की प्रतीक्षा के बाद आज सपना साकार हुआ है। हमारे स्वयंसेवक घर-घर अक्षत वितरण कर रहे हैं। 22 जनवरी को प्रत्येक हिंदू परिवार दीपोत्सव मनाएगा। विभाग संपर्क प्रमुख मातादीन यादव, जिला पर्यावरण प्रमुख अनुभव भारद्वाज, खंड प्रचार प्रमुख सचिन पचौरी, जागरण प्रमुख अशोक प्रजापति, ग्राम प्रधान डॉ. सुशील लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed