फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vatsalya inundation of faith aroused was in Milan

वात्सल्य मिलन में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 16 Feb 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 16 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Vatsalya inundation of faith aroused was in Milan
 नगर में मंगलवार को भगवान महावीर के जयकारे गूंजते नजर आए। जैन संतों के आगमन पर सुबह से समाज बंधुओं में उत्साह नजर आया। जैनाचार्य सुंदर सागर महाराज और मुनि प्रमुख सागर महाराज का मिलाप हुआ। इस दौरान जगह-जगह आरती उतारकर जैन संतों की अगवानी की गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जैनाचार्य सुंदर सागर महाराज ने आगरा रोड चुंगी और मुनि प्रमुख सागर महाराज ने अलीगढ़ रोड से नगर में प्रवेश किया। गाजे-बाजे और भव्य जुलूस के साथ दोनों जैन संत घंटाघर पहुंचे। जहां दोनों श्रमण संघों का वात्सल्य मिलन हुआ। इस दौरान मुनि प्रमुख सागर महाराज ने आचार्य सुंदर सागर महाराज की वंदना की और आशीष प्राप्त किया। इसके बाद घंटाघर पर बने मंच पर राजेंद्र जैन और नगर पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने दोनों संतों का पाद प्रक्षालन किया। वहीं आरती उतारकर गुरु चरणों में अपनी आस्था समर्पित की।
विज्ञापन

इसके बाद मंगल प्रवेश जुलूस घंटाघर से शुरू होकर मेहता पार्क, नन्नूमल चौराहा, पुलिया गर्वी होते हुए पुरानी बस्ती बड़े जैन मंदिर पर पहुंचा। जगह-जगह धर्मप्रेमी श्रावक और श्राविकाओं ने रंगोली बनाकर और आरती उतारकर मुनिश्री का भव्य स्वागत किया। पुरानी बस्ती बड़े जैन मंदिर में धर्म सभा का आयोजन किया गया। आचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा कि गाय स्वयं दूध नहीं देती बल्कि निकालना पड़ता है। वैसे ही धर्म का लाभ यूं ही नहीं मिलता लेना पड़ता है। हमेशा लेने का भाव रखें जिससे देने वाला मजबूर हो जाए। लेने वाला कचरे की गंदगी से भी काम की चीज ढूंढ लेता है। साधु मिलन से मिलकर रहने का भाव सीखो। ग्रहस्थ जीवन में मकान छोटा पड़े तो अलग हो सकते हैं, लेकिन मन छोटा करके अलग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनि प्रमुख सागर महाराज ने कहा कि संत का नगर में आना सौभाग्य होता है। जब नगर में संत के चरण पड़ते हैं, तो नगर सोना-सोना हो जाता है। पंचकल्याणक में पापों का दमन होता है। इसलिए पुण्य कमाने का कोई मौका नही छोड़ना है। समिति की मीडिया प्रभारी बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि बुधवार से पुरानी बस्ती बड़े जैन मंदिर में जैन संतों के मंगल प्रवचन होंगे और शाम को गुरू भक्ति होगी। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, महामंत्री पदमचंद्र जैन, सर्वेश जैन, प्रदीप जैन, उमेश जैन, सुनील बांदा, विजय जैन, मुकेश जैन, संजीव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed