{"_id":"69629779e1e4c8d31c082519","slug":"vande-mataram-is-not-just-a-song-it-is-a-mantra-for-public-awareness-etah-news-c-163-1-eta1002-144694-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वंदे मातरम केवल गीत नहीं, जन जागरण का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वंदे मातरम केवल गीत नहीं, जन जागरण का मंत्र
Sat, 10 Jan 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नवनियुक प्रांत अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल का सम्
एटा। विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी दो दिवसीय बैठक शनिवार को जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में शुरू हुई। पहले दिन हिंदू समाज में एकता, समरसता, धर्म और राष्ट्र की रक्षा के संकल्प को दोहराया गया। साथ ही घर वापसी, गो-संरक्षण और समाज जागरण से जुड़े कार्यक्रमों पर भी मंथन हुआ। मेरठ क्षेत्र के संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं बल्कि जन जागरण का मंत्र है।
संगठन मंत्री ने कहा कि विहिप का उद्देश्य जाति भेद समाप्त कर समाज में एकता और समरसता स्थापित करना है। हिंदू समाज के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मुखर स्वर में आवाज उठाना ही संगठन की प्राथमिकता है। जिहादी मानसिकता विश्व शांति के लिए घातक है।
गो हत्या की घटनाओं पर भी चिंतन करते हुए गोवंश की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना बनाई गई। 15 जनवरी से 15 फरवरी तक हिंदू सम्मेलन आयोजित कर समाज को जाग्रत करने का निर्णय लिया गया। प्रांत मंत्री अनुज कुमार ने जिलों में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय, क्षेत्र समरसता प्रमुख मुकेश कुमार, ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, संगठन मंत्री राजेश कुमार, अनुज कुमार सिंह, सह मंत्री राकेश त्यागी, अभय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने किया।