{"_id":"56eed6c34f1c1bf425f14fe7","slug":"vaishya-smaj-president-went-to-condolence","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किशोरों की हत्या कर शव नहर में फेकें-सुमंत गुप्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किशोरों की हत्या कर शव नहर में फेकें-सुमंत गुप्ता
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
मृतक किशोरों के घर पहुंचे वैश्य ससमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विगत सोमवार शाम लापता हुए आढ़तियों के बेटे ऋषभ, निशांत, शिवांक के शव बुधवार को नहर में मिलने के बाद रविवार देर शाम परिवारीजनों को सांत्वना देने वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता कैलाशगंज मृतकों के घर पहुंचे। सुमंत ने पुलिस पर मौत की जांच नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मामले पर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जांच कराई जाएगी। आरोप है कि किशोरों की हत्या कर शव जिरस्मी नहर में फेके गए थे, लेकिन पुलिस ने किसी से पूछताछ तक नहीं की।
वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि पुलिस अभी तक मृतकों के सेलफोन नही ढूंढ पाई है। पीएम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मृतकों के शरीर पर मिले चोट के निशान का जिक्र तक नहीं है। सुमंत ने कहा कि अमांपुर निवासी जिस युवक ने फोन पर झगड़े की सूचना देकर तीनों को बुलाया था। आरोप है कि पुलिस ने उस युवक से पूछताछ तक नहीं की और पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या को दुर्घटना का रूप दे दिया। सुमंत का आरोप है कि ऋषभ, निशांत और शिवांक की हत्या करने के बाद शव नहर में फेंके गए थे। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जांच की मांग को लेकर नगर के व्यापारियों संग एसएसपी को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय पुलिस ने जांच नहीं की तो उच्च अधिकारियों से वार्ता कर तीनों किशोरों की मौत की जांच कराई जाएगी। मंडी समिति अध्यक्ष हरीश गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सतीश गुप्ता मौजूद रहे।