{"_id":"68f52853394cb77a880328f0","slug":"uproar-over-death-of-newborn-in-private-hospital-etah-news-c-163-1-sagr1016-140790-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा
Sun, 19 Oct 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल के बाहर चर्चा करते आसपास के लोग। संवाद
एटा। जलेसर कस्बे में स्थित निजी अस्पताल में शनिवार रात नवजात की मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके अलावा परिजन ने अस्पताल स्टाफ पर पिटाई और बेल्टों से प्रहार करने का भी आरोप लगाया है।
गांव सराय महामई थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस निवासी पवन ने बताया कि नवजात बच्चे को इलाज के लिए यहां के एक निजी अस्पताल में लाए थे। अस्पताल स्टाफ ने इलाज में घोर लापरवाही बरती जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजन व परिचित एकत्रित होकर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही जलेसर एसएचओ अमित कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता पवन ने थाने में तहरीर दी है। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस तरह की शिकायत उन्हें मिलती है तो संबंधित अस्पताल संचालन के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी।