फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Upper caste society protested against the UGC Act.

Etah News: यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 28 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Upper caste society protested against the UGC Act.
यूजीसी कानून के विरोध में एएसडीएम सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपते सवर्ण समाज के लोग। संवाद
एटा। यूजीसी कानून के खिलाफ सवर्ण समाज ने आक्रोश जताते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय हिंदू महासभा के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं व पदाधिकारियों ने एकजुट होकर यूजीसी एक्ट बायकॉट के पोस्टर लिए प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर जुटे लोगों ने तानाशाही नहीं चलेगी, काला कानून वापस लो जैसे नारे लगाकर कानून के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह कानून समाज में वैमनस्य फैलाने वाला और विघटनकारी है। युवाओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर आंदोलन को मजबूती दी। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सतीश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

तरुण शर्मा ने कहा कि सवर्ण समाज इस कानून को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। इसे हिंदू समाज को बांटने वाला बताते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में हरेंद्र कुमार, कौशल किशोर पाण्डेय, मोहित पाठक, रॉकी चौहान, करन शर्मा, निखिल उपाध्याय, संदीप वशिष्ठ, निपेंद्र चौहान व वीरेंद्र पांडेय सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed