{"_id":"64174cc224b92d9eb20ae6c5","slug":"upliftment-of-sanatan-dharma-in-the-hands-of-saints-and-yogis-sp-singh-etah-news-c-25-1-96301-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु-संत और योगियों के हाथ में सनातन धर्म का उत्थान : एसपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु-संत और योगियों के हाथ में सनातन धर्म का उत्थान : एसपी सिंह
Sun, 19 Mar 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़(एटा)। गांव मीसाखुर्द में श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल पहुंचे। यहां राष्ट्रीय संत बाल योगी ब्रह्मानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। कहा कि साधु-संत और योगियों के हाथों में ही सनातन धर्म का उत्थान है।बाल योगी ने कथा के दौरान कहा कि भक्त एक छोटे बच्चे की तरह हमेशा अपने को भगवान के सानिध्य में रखता है। इसलिए वह छोटा रहते हुए भी भगवान का सर्वाधिक प्रिय और सबसे निकट होता है। डॉ. विनीत शर्मा, परीक्षत संजू शर्मा, ऊषा शर्मा, दिनेश शर्मा, तुषार शर्मा, आशु पंडित, मुन्नालाल नारायन आदि आयोजकों ने केंद्रीय मंत्री का सम्मान किया।
गाड़ी रुकवाकर जाना किसानों का हाल
मीसाखुर्द जाते समय केंद्रीय मंत्री ने जलेसर-अवागढ मार्ग स्थित पुन्हैरा गांव पर अपनी गाड़ी रुकवाई। यहां खेतों में काम कर रहे किसानों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों और सरकारी योजनाओं आदि को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
गाड़ी रुकवाकर जाना किसानों का हाल
मीसाखुर्द जाते समय केंद्रीय मंत्री ने जलेसर-अवागढ मार्ग स्थित पुन्हैरा गांव पर अपनी गाड़ी रुकवाई। यहां खेतों में काम कर रहे किसानों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों और सरकारी योजनाओं आदि को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन