फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   up roadways,roadways bus dep etah,roadways bus depo etah,roadways bus depo kasganj,roadways bus depo aligar

बस स्टैंड पर अलीगढ़ के यात्री रहे परेशान, बाईपास से निकल रहीं बसें

Sat, 05 Sep 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
up roadways,roadways bus dep etah,roadways bus depo etah,roadways bus depo kasganj,roadways bus depo aligar
एटा। रोडवेज चालकों द्वारा शनिवार को बाईपास के रास्ते बसों को निकालने के कारण बस अड्डे पर मौजूद अलीगढ़ जाने वाले यात्री परेशान रहे। हालांकि बाद में बस अड्डा प्रभारी ने एक अन्य बस से सभी यात्रियों को अलीगढ़ भेजा।
विज्ञापन

रोडवेज की अधिकतर बसें अलीगढ़ बाईपास होकर दिल्ली के लिए निकल जाती हैं। इससे अलीगढ़ जाने वाले यात्री परेशान रहते हैं। कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन इसमें सुधार नहीं हुआ। शनिवार की दोपहर करीब पंद्रह-सोलह यात्री अलीगढ़ जाने के लिए बस अड्डे पर परेशान दिखे।
विज्ञापन

यात्री सुनील, अमित सहित अन्य ने बताया कि बस स्टैंड से कर्मचारियों द्वारा बस में बैठा दिया जाता है, लेकिन परिचालक बाद में अलीगढ़ न जाने की कहकर बस से उतार देते हैं। बस अड्डा प्रभारी अजयपाल यादव ने बताया कि परिचालकों द्वारा बस से यात्रियों को उतारने की बात गलत है। एक दो बसों के परिचालकों की शिकायत मिल रही है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। शनिवार को अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बस से अलीगढ़ भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed