फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   up hindi news

कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन पर तीन दुकानें सील

Fri, 21 May 2021 05:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
up hindi news
जलेसर। कोरोना कर्फ्यू का पालन सख्ती के साथ कराने के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतरे। उल्लंघन कर रहे तीन व्यापारियों की दुकानों को सील कर दिया। कोरोना कर्फ्यू के दौरान केवल जरूरी सामान की दुकान खोलने के निर्देश दिए हैं। इनके लिए भी दोपहर 12 बजे तक का ही प्रावधान है, लेकिन नगर में लगातार प्रशासन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। जरूरी सामान के अलावा अन्य दुकानें भी खोली जा रही थीं।
विज्ञापन

वहीं, 12 बजे के बाद भी कई लोग दुकानें खोल व्यापार में लगे रहते थे। इसे लेकर शुक्रवार को तहसीलदार जलेसर आरके त्यागी ने पुलिस को साथ लेकर चेकिंग अभियान चलाया। सड़कों पर बिना मास्क घूम रहे लोगों को कड़ी हिदायत दी। आगरा चौराहा पर कपड़ा व्यापारी, निधौली चौराहा पर विद्युत उपकरण, फर्नीचर तथा राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने लोहा हार्डवेयर की दुकान खुली मिलने पर इन्हें सील करा दिया। वहीं दोपहर 12 बजे मेडिकल स्टोर छोड़ अन्य सभी तरह की दुकानों को बंद कराया। बेवजह घूम रहे लोगों को भी चेतावनी देकर घर में ही रहने को कहा। तहसीलदार ने बताया कि चेतावनी के बावजूद व्यापारियों के न मानने पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने गांव गनेशपुर में की बैठक
एसडीएम जलेसर मानवेंद्र सिंह शुक्रवार को क्षेत्र के गांव गनेशपुर पहुंचे। यहां प्राथमिक विद्यालय में निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। लोगों को कोरोना से बचाव और टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की बात कही। इसमें ग्राम प्रधान कमला देवी राजपूत, शैलेंद्र सिंह राजपूत, ज्ञान सिंह, लाल सिंह, शिक्षक धीरजपाल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव सुधीर, कुसमा, रामवती, अनीता, मालती, सरला, लक्ष्मी, संगीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed