{"_id":"6623e806d098ca8e02049048","slug":"up-board-result-2024-abha-of-etah-secured-8th-position-and-reshu-secured-9th-position-in-state-belong-to-etah-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2024: 12वीं में आभा ने 8वां... रेशू ने प्रदेश में हासिल किया नौवां स्थान; घर में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2024: 12वीं में आभा ने 8वां... रेशू ने प्रदेश में हासिल किया नौवां स्थान; घर में खुशी का माहौल
Sat, 20 Apr 2024 09:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2024 09:36 PM IST
सार
UP Board Result 2024: 12वीं में एटा की आभा ने 8वां और रेशू ने प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया। परिणाम आने के बाद घर में खुशी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
आभा और रेशू
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में एटा जिला हाईस्कूल में 50वें और इंटर में 49वें स्थान पर रहा। मारहरा के एमजीएचएम इंटर कॉलेज की छात्रा आभा सिंह ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटर में जिला टॉप किया है। उन्हें प्रदेश में 8वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
चौधरी बीएल इंटर कॉलेज नगला रेवती, अलीगंज की छात्रा रेशू ने 96.20 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 9वां और जिले में दूसरा स्थान पाया। एमजीएचएम इंटर कॉलेज की छात्रा शालिनी राजपूत ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है।
विज्ञापन
हालांकि उन्हें प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान नहीं मिला। इस बार हाईस्कूल में 87.91 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 82.33 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 2023 में हाईस्कूल में 90.44 और इंटर में 76.89 उत्तीर्ण प्रतिशत रहा था।
विज्ञापन