{"_id":"65d5daba5e1a94ae710a6829","slug":"up-board-exam-will-be-held-at-92-centers-from-today-57369-will-participate-etah-news-c-163-1-sagr1019-112993-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बीस अंक के आएंगे बहुविकल्पीय, ओएमआर सीट पर देना होगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बीस अंक के आएंगे बहुविकल्पीय, ओएमआर सीट पर देना होगा जवाब
विज्ञापन
काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन से सही गोले को भरना होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। वर्ष 2023 से यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के प्रश्नपत्र का पैटर्न बदल गया है। 20 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाने लगे हैं, जो ओएमआर सीट पर हल करने होते हैं। इसमें परीक्षार्थियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ओएमआर सीट को भरने में गलती हुई तो नंबर कट जाएंगे।
डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया इस बार हाईस्कूल में 31127 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इन परीक्षार्थियों को ओएमआर सीट पर जवाब भरने में एक भी गलती हुई तो नंबर कट जाएंगे। क्योंकि, सीट का मूल्यांकन स्कैनिंग मशीन और कंप्यूटर से होगा। प्रश्न पत्र में खंड-अ में बहुविकल्पीय सवाल होंगे, जो ओएमआर सीट पर हल करने होंगे। काले बाल प्वाइंट पेन से सही विकल्प वाला गोला पूरा भरना होगा। इस दौरान छात्रा-छात्राओं को परीक्षा के समय प्रबंधन का भी ध्यान रखना होगा। समय सीमा पहले की तरह तीन घंटे ही निर्धारित है। परीक्षा के समय जल्दबाजी न करें और घबराएं नहीं। एकाग्रचित्त होकर धैर्य रखकर पेपर हल करें।
-- -- -- -- -- -
ये सावधानियां बरतें छात्र-छात्राएं
- केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन से सही गोले को गहरे निशान से भरिए।
- प्रत्येक प्रश्न का उत्तर गोले में निशान लगाकर दीजिए। हर प्रश्न के चार विकल्प होंगे।
- ओएमआर शीट पर सभी प्रविष्टियां सावधानीपूर्वक भरें। उसमें कटिंग ओवर राइटिंग न करें।
- व्हाइटनर का प्रयोग न करें तथा उसे खुरचें नहीं। अन्यथा उत्तर का मूल्यांकन नहीं होगा।
- प्रत्येक प्रश्न का उत्तर केवल एक ही पूरे गोले में गहरा तथा पूरा निशान लगाकर दें।
-- -- -- -- -- -- -
क्या करें, क्या न करें
परीक्षा के दौरान केंद्रों पर परीक्षार्थी कोई लिखा हुआ कागज न ले जाएं। इलेक्ट्राेनिक डिवाइस लेकर न जाएं। पर्स मोबाइल भी लेकर न जाएं। केंद्र पर परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के अलावा पेन, पेंसिंल सहित उत्तर पुस्तिका रखकर लिखने को पैड लेकर जाएं। पैड पर कुछ लिखा हुआ न हो।