फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Unregistered swimming pools and gyms will be seized

Etah News: अपंजीकृत स्विमिंग पूल जिम किए जाएंगे सीज

Tue, 24 Jun 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Unregistered swimming pools and gyms will be seized
एटा। कई स्विमिंग पूल और जिम अपंजीकृत रूप से संचालित किए जा रहे हैं। खेल विभाग की ओर से पंजीकरण कराने के लिए निर्देश भी जारी किए गए लेकिन अंतिम तिथि तक सिर्फ दो पूल संचालकों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

अब खेल विभाग की ओर से अपंजीकृत स्विमिंग पूल को सीज किए जाने की तैयारी चल रही है। कासगंज में एक व्यक्ति की पूल में मौत के बाद जिम्मेदार और सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन


उप जिला क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने मंगलवार को बताया कि शहर के सिर्फ दो स्विमिंग पूल संचालकों ने पंजीकरण कराया गया है। जबकि दो का पंजीकरण पहले से है। इसके अलावा किसी भी पूल व जिम संचालक द्वारा पंजीकरण नहीं कराया गया है। खेल विभाग की ओर से अपंजीकृत स्विमिंग पूल और जिम संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कानूनी कार्रवाई करते हुए इन्हें सीज किया जाएगा। जिले में लगभग 20 जिम व 8 स्विमिंग पूल संचालित हैं। जिम एक भी पंजीकृत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा भट्ट ने बताया कि मानकों के तहत पूल, जिम संचालन के लिए प्रशिक्षित ट्रेनर और संचालक होने चाहिए। फर्स्ट एड बॉक्स और स्ट्रेचर होना चाहिए। सफाई की व्यवस्था होना जरूरी है। आपातकालीन समय के लिए नजदीकी अस्पताल का नाम, उसका फोन नंबर एवं अस्पताल की दूरी मार्ग निर्देशन लिखे होने चाहिए। महिला व पुरुष के चेंजिंग रूम अलग-अलग होने चाहिए। सुरक्षा संबंधी नियम लिखे होने चाहिए। जिम में अग्निशमन से संबंधित सुरक्षा उपकरण होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed