फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Unnatural relations formed when dowry demand is not met

Etah News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बनाए अप्राकृतिक संबंध

Mon, 05 Aug 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 05 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Unnatural relations formed when dowry demand is not met
एटा। थाना बागवाला में एक महिला ने अपने पति सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुरालीजन की दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने नशे की दवा देकर अप्राकृतिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 4 जुलाई 2022 को लगभग 30 लाख रुपये खर्च कर परिजन ने निधौली कलां थाना क्षेत्र निवासी युवक से विवाह कराया था, लेकिन पति और ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक प्लाॅट और 15 लाख रुपये की मांग करते रहे। जब मायके वालों ने असमर्थता जताई तो मुझे शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 2 महीने का गर्भपात करा दिया। नशे की गोलियां खिलाकर पति ने कई बार अप्राकृतिक संबंध बनाए। जेठ भी अभद्र व्यवहार करता है।
विज्ञापन

आरोप है कि 6 मई 2024 को जान से मारने की नीयत से पीटा और गाड़ी में डालकर मुझे मायके के बाहर छोड़कर जाने लगे। इसी समय भाई आदि ने देख लिया तो उनको लेकर घर गए, लेकिन वहां भी अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए धमकी दी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर न्यायालय की शरण ली है। जिसके आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed