फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Unidentified woman's body found in a water tank; police working to identify her.

Etah News: बंबे में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Sat, 13 Jun 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 13 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Unidentified woman's body found in a water tank; police working to identify her.
भोगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर नगरिया स्थित बंबे में शनिवार शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि मुरादपुर नगरिया के पास बंबे में एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि करीब 25 से 30 वर्ष आयु की महिला का शव पानी के बहाव के साथ वहां तक पहुंचा प्रतीत हो रहा था। शव लगभग पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि महिला के दाहिने हाथ के पंजे के ऊपर ''''ॐ'''' का निशान गुदा हुआ है, जबकि दाहिने हाथ के पंजे के किनारे दो स्टार के बीच ''''NR'''' अंकित है। महिला पैरों में बिछुआ पहने हुए हैं तथा बाएं पैर में पाजेब मिली है। गले और दाहिने हाथ में काला धागा बंधा हुआ था। शव पर कोई वस्त्र नहीं मिले।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस अज्ञात महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किये, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नही हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed