फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Uneasiness among the claimants, many names were cut off

Etah News: दावेदारों में बेचैनी, कई के नाम हुए छंटनी

Tue, 21 Jan 2025 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 21 Jan 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Uneasiness among the claimants, many names were cut off
एटा। प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस में जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। स्थानीय स्तर से नामांकन के बाद उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है। इसमें कई दावेदारों के नामों की छंटनी भी हो चुकी है। घोषणा में हो रही एक-एक दिन की देरी दावेदारों की बेचैनी बढ़़ा रही है।
विज्ञापन

भाजपा में जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला कार्यालय पर 9 जनवरी को नामांकन लिए गए थे। 46 लोगों ने नामांकन कर अपनी दावेदारी पेश की। सभी नामाें को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचा दिया गया। पहले चर्चा थी कि मकर संक्रांति तक घोषणा कर दी जाएगी लेकिन अब तक परिणाम नहीं आ सके हैं। जातीय समीकरण पर मामला फंसा हुआ है। पार्टी इस जातीय समीकरण के सहारे एटा और कासगंज के जिलाध्यक्षों को घोषित कर हर वर्ग को साधने का मंथन कर रही है। जनप्रतिनिधियों से समन्वय पर भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस जिला कार्यालय पर 6 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया हुई थी। यहां 18 लोगों ने नामांकन किए थे। इनमें से 15 लोग साक्षात्कार के लिए लखनऊ पहुंचे। जबकि अन्य 7 लोगों ने वहां पहुंचकर आवेदन कर दिए। इस तरह 22 लोग पद के दावेदार हाे गए। यहां भी बड़े स्तर पर छंटनी हुई है और अंदरखाने की जानकारी के अनुसार नाम भी तय कर लिया गया है। बस भाजपा की ओर से पहले घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed