{"_id":"6acbcf949a73eb203c02db05","slug":"uncle-arrested-for-firing-at-nephew-over-land-dispute-etah-news-c-163-1-eta1014-158145-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खेत के विवाद में भतीजे पर फायर, चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खेत के विवाद में भतीजे पर फायर, चाचा गिरफ्तार
विज्ञापन
एटा। खेत जोतने के विवाद में भतीजे पर तमंचे से फायर करने के आरोपी चाचा को पिलुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में आयुध अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई हैं।
पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदुआ निवासी प्रमोद कुमार ने 10 अक्तूबर को पुलिस को बताया था कि उसका भाई विनोद खेत जोतने नहीं दे रहा था। खेत पर जाकर कारण पूछने पर विनोद और उसकी पत्नी ने उसको पीटा। आरोप है कि घर पहुंचने पर विनोद ने उसके बेटे को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर विनोद और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मामले में आयुध अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गई हैं। संवाद