{"_id":"62697e75df1d0104f5027c37","slug":"unauthorized-school-vehicles-playing-with-life-etah-news-agr5316432127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनधिकृत स्कूल वाहन जीवन से कर रहे खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनधिकृत स्कूल वाहन जीवन से कर रहे खिलवाड़
विज्ञापन
बिना मानक पूरे किए स्कूल के बच्चों को ले जाती वैन। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। छात्र-छात्राओं को पंजीकृत स्कूल वाहन के अलावा अनाधिकृत वाहन भी लाने-ले जाने का कार्य कर रहे हैं। इसमें तमाम वैन और मैजिक वाहन लगे हुए हैं, जो स्कूल वाहन संबंधी मानकों व शर्तों को पूरा नहीं करते हैं। जिले में 342 स्कूल वाहन एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। जबकि इनके अलाव 150 से अधिक अनधिकृत वाहन छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने में जुटे हैं। इन्हें न तो स्कूल प्रबंधन की ओर से लगाया गया है और न ही किसी ट्रैवल एजेंसी से ही इनके संबद्धीकरण है। यहां तक कि इन वाहनों में मानक भी पूरे नहीं हैं। वाहन चालक छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर ध्यान भी नहीं देते हैं। कुछ वाहन तो स्कूल संचालक ही परिवहन विभाग को गुमराह कर चलवा रहे हैं।
दृश्य 1: दोपहर 12:40 बजे, शिकोहाबाद रोड तिराहा
बुधवार को शिकोहाबाद तिराहा होते हुए एक ऑटो गुजर रहा था। जिसमें स्कूल की छात्राएं बैठी थीं। पीछे की सीट पर चार छात्राएं थीं, तो आगे एक छात्रा के अलावा चालक सहित एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। ऑटो चालक से छात्राओं के बारे में जानकारी की तो उसने बताया वह स्कूली छात्राओं को लाने-ले जाने का कार्य करता है।
दृश्य 2: दोपहर 1:20 बजे, कोतवाली नगर के सामने
कोतवाली नगर के सामने वैन में एक विद्यालय के छात्र-छात्राएं बैठे हुए थे, जबकि वैन में पीला रंग, चालक-परिचालक का नाम, नंबर, स्कूल का नाम आदि जानकारी नहीं थी। फर्स्टएड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र जैसे मानक भी पूरी नहीं किए जा रहे थे। जब चालक से इसके बारे में जानकारी की तो वह बिना जवाब दिए वाहन को आगे बढ़ा ले गया।