{"_id":"66a68b1a26bfc1cba9069cd5","slug":"unannounced-hunger-strike-of-follower-and-wife-continues-in-hospital-also-etah-news-c-163-1-eta1001-120470-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फाॅलोअर और पत्नी की अस्पताल में भी अघोषित भूख हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फाॅलोअर और पत्नी की अस्पताल में भी अघोषित भूख हड़ताल जारी
Sun, 28 Jul 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीएसी बटालियन के फाॅलोअर और उसकी पत्नी की अघोषित भूख हड़ताल रविवार को भी जारी रही। दोनों ने स्वास्थ्यकर्मी के साथ ही पीएसी कमांडेंट पर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने नया आरोप यह लगाया कि मामले की जांच रिपोर्ट हमारे पक्ष में देखकर कागज ही फाड़ दिए गए।
कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव बीनपुर निवासी रविप्रकाश पीएसी बटालियन के गेस्ट हाउस में फॉलोवर है। उसकी पत्नी सोनी का आरोप है कि उनके आवास के सामने रहने वाला स्वास्थ्यकर्मी अजीत और उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा कर बेवजह परेशान करते हैं। कई बार कमांडेंट से शिकायत की, लेकिन वह हमारी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। इसी बात को लेकर 8 दिन से हम दोनों ने खाना नहीं खाया। शनिवार को पति की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
सोनी ने बताया कि इस विवाद को लेकर हुई शिकायत के बाद पीएसी कमांडेंट की ओर से एक जांच कराई गई। आसपास रहने वाले अधिकांश लोगों ने हमारा पक्ष लिया और सही बात का साथ दिया। रिपोर्ट को देखकर इसके कागज फाड़ दिए गए। हम पर सरकारी आवास खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -