फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ultrasound center registered in 15 places in the name of a doctor

एक चिकित्सक के नाम से 15 जगह अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकृत

Tue, 24 May 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound center registered in 15 places in the name of a doctor
छापामार कार्रवाई में जब्त की गई अल्ट्रासाउंड मशीन। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। एक चिकित्सक के नाम से प्रदेश में 15 जगह अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकृत कर चलाए जा रहे थे। इसमें एक केंद्र एटा के शिकोहाबाद रोड का भी था, जो प्यारी बिटिया पोर्टल पर पकड़ में आया। जिसके बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर मशीन को जब्त कर लिया और सीएमओ स्टोर में रखवाया गया है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद रोड स्थित डॉ. ओमदेव के मकान में शांति ऑप्टीकल एंड आई केयर सेंटर पर छापा मारकर अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त किया गया है। नेत्र परीक्षण केंद्र पर सोमवार दोपहर बाद एएसडीएम रामनयन, अपंजीकृत चिकित्सक नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, डीटीओ डॉ. राजेश शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन पाई गई, जिसको टीम ने अपने कब्जा में ले लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उठाकर सीएमओ दफ्तर में बने स्टोर में रखवा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कन्या भ्रूण जांच की निगरानी के लिए सरकार की ओर से प्यारी बिटिया पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण के साथ ही पूरा ब्योरा अपलोड किया जाता है। इस पोर्टल पर राज्य स्तर पर जांच की गई तो डॉ. मनीष वार्ष्णेय के नाम से 15 सेंटरों का पंजीकरण पाया गया। इसको लेकर जिलाधिकारी से कार्रवाई करने के निर्देश मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed