Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two youths die in road accidents; mourning in their homes

Etah News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, घरों में मातम

Thu, 12 Nov 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two youths die in road accidents; mourning in their homes
एटा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पिलुआ क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार सुबह अलीगंज रोड पर रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव धोलेश्वर निवासी वीरेंद्र (21) बुधवार शाम बाइक से एटा बाजार आया था। घर लौटते समय कोतवाली देहात क्षेत्र में बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

दूसरा हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे अलीगंज रोड पर एक विद्यालय के पास हुआ। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव सियपुर निवासी देवेंद्र (25) बाइक से अपनी बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान रोडवेज ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा और बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ कीर्तिका सिंह ने बताया कि सूचना के बाद दोनों घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed