फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two youths commit suicide after being hit by a train

दो युवकों ने की ट्रेन से कटकर आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

Mon, 23 Aug 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two youths commit suicide after being hit by a train
कासगंज में ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाले राजवीर का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर ट्रेन से कटकर दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। दोनों ने चांड़ी के निकट आत्महत्या की है। राजवीर सिंह (35) पुत्र सोरन सिंह निवासी बड़ा गांव कोटरा सहावर हैं। उसने लगभग सवा नौ बजे कासगंज से कानपुर अनवरगंज जा रही ट्रेन संख्या 05040 के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सूचना परिजनों को दी, परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई चिरौंजीलाल ने बताया कि उसकी पत्नी रूबी से कुछ कहासुनी हो गई थी। वह ग़ृह क्लेश से क्षुब्द था।
विज्ञापन

वहीं दूसरा युवक नेम सिंह (30) पुत्र दीवान सिंह निवासी खुदाताल सहावर है। उसका शव उसका शव चांड़ी के समीप 231/6 पोल के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनाें को जानकारी दी, वह भी मौके पर पहुंच गए। शव देख परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता दीवान सिंह ने बताया कि वह रविवार शाम को पांच बजे फरौली जाने की कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। उसकी काफी तलाश की गई, आज शव मिला है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
आत्महत्या करने वाले राजवीर सिंह निवासी बड़ा गांव कोटरा के पांच बच्चे हैं। जिनमें पुत्री सपना, रिंकी, पिंकी तथा पुत्र आकाश, राज हैं। वहीं दूसरे युवक नेम सिंह की एक ढाई वर्ष की पुत्री है और एक वर्ष का मासूम पुत्र हैं। दोनों की मौत के बाद सभी बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed