फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two women crossed Rs 1.15 lakh from the teacher's bag in the bank

बैंक में शिक्षक के बैग से दो महिलाओं ने पार किए 1.15 लाख

Thu, 16 Sep 2021 06:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Two women crossed Rs 1.15 lakh from the teacher's bag in the bank
एटा। कोतवाली नगर स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के अंदर दो महिलाओं ने एक शिक्षक के बैग से 1.15 लाख रुपये पार कर दिए। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में दोनों की तस्वीरें कैद हो गईं। शिक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी शिक्षक कर्मवीर सिंह इस घटना के शिकार हुए। शिक्षक जब बैंक से रुपये निकालने के बाद घर पहुंचे तो बैग में रकम नहीं थी। इस पर उनके होश उड़ गए। समझते देर नहीं लगी कि बैंक के अंदर ही रकम निकाली गई है। शिक्षक ने बैंक पहुंचकर पुलिस को भी बुला लिया। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो दो महिलाएं शिक्षक के बैग से रकम निकालती नजर आ रही थीं। इसके बाद दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि कर्मवीर सिंह अलीगंज विकास खंड स्थितएक बेसिक विद्यालय में शिक्षक हैं। किसी को देने के लिए बैंक से रुपये निकाले। कुछ रकम शिक्षक की मौसी ने उनके पेंशन खाते से निकाली थी। दोनों लोगों ने बैग में रुपये रख लिए। तभी शिक्षक प्रथम तल पर बैठने वाले एक लिपिक से कार्य कराने गए। इनके पीछे दो महिलाएं पहुंच गईं, जिनके चेहरे कपड़े से बंधे हुए थे। शिक्षक के पीछे खड़े होकर दोनों ने बैग से रुपये निकाल लिए। यह पूरा नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed