फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two ultrasound center seal, issued

दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, नोटिस जारी

Mon, 25 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 25 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two ultrasound center seal, issued
गर्भपात करने के औजार, प्रेगनेंसी किट्स, दवाएं हुई बरामद - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकोहाबाद रोड पर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दो सेंटर सील कर दिए। एक सेंटर धर्मशाला में गंदगी के बीच चलता मिला तो दूसरे सेंटर में गर्भपात करने वाले औजार, प्रगनेंसी किट और दवाएं बरामद हुईं। दोनो ही सेंटर बिना चिकित्सक के चलते मिले हैं। टीम ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद कार्रवाई होगी। सोमवार को कार्रवाई की भनक लगते ही कई अल्ट्रासाउंड संचालक सेंटर के शटर गिराकर भाग गए।  
विज्ञापन

एसडीएम सदर सुनील प्रकाश वर्मा, एसीएमओ एसएस पांडेय, डीसीएमओ पीके शर्मा के नेतृत्व में सोमवार दोपहर पौने बारह बजे शिकोहाबाद तिराहे के समीप धर्मशाला में चल रहे एसआर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची। एसडीएम ने बताया कि सेंटर डा. सतेंद्र गुप्ता के नाम से रजिस्टर्ड है, लेकिन सूचना मिली थी कि यहां अल्ट्रासाउंड डॉक्टर की अनुपस्थिति में हो रही हैं। इसके चलते सेंटर के रजिस्टर और कागजात जब्त कर उसे सील कर दिया गया है। नोटिस जारी कर संचालक से जवाब तलब कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम शिकोहाबाद मार्ग स्थित आवंतीबाई कालोनी की एक गली में पहुंची, जहां नवनिर्मित भवन और दुकान में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ताला लगा मिला। कार्रवाई की भनक लगते ही सेंटर संचालक ताला लगा कर भाग चुका था, लेकिन एसडीएम सदर ने ताला तुड़वाया। सेंटर के अंदर दवाईयां, कंप्यूटर, पुरानी एक्स-रे मशीन, प्रगनेंसी टेस्ट किट, ब्लड टेस्ट करने वाली यूज्ड स्लाइड, गर्भपात करने वाले औजार, इंजेक्शन समेत भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ। टीम ने सामान कब्जे में लेकर सेंटर सीज कर दिया है। एसडीएम सदर ने आशंका जताई है कि सेंटर में चोरी छिपे गर्भपात कराने का काम चल रहा था। टीम ने सेंटर सीज कर संचालक को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed