{"_id":"2f8c6fe3957f3d919f493fb94d201bf3","slug":"two-sides-clashed-in-jalesr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलेसर में दो पक्ष भिडडि़ि, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलेसर में दो पक्ष भिडडि़ि, तनाव
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की शाम एक शोरूम में कपड़े पसंद न आने पर दुकानदार व ग्राहक में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। महिला से भी अभद्रता का आरोप है। इसके बाद नगर में तनाव फैल गया। बाजार बंद हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और फिर मारपीट हुई। पुलिस एक पक्ष के दो लोगों को कोतवाली ले आई। दूसरे समुदाय के लोग जब कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने एक व्यक्ति को बिठा लिया। इस पर वह भड़क गए और कोतवाली का घेराव कर पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर दी। मामला बढ़ता देख प्रभारी एसएसपी सहित कई थानों का फोर्स व पीएसी पहुंच गई और लोगों को काबू में किया। समाचार लिखे तक दोनों पक्ष के लोग थाने में डटे थे और पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता चल रही थी। अभी तक एक पक्ष की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई है।
तहसील मुख्यालय के सामने मोहल्ला छत्ता निवासी नाजिर का रेडीमेड कपड़ों का शोरूम है। बताते हैं कि शाम लगभग चार बजे आगरा के थाना बरहन क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पत्नी के साथ कपड़े खरीदने आया। बताते हैं कि कपडे़ पसंद न आने पर शोरूम से वह निकलने लगे। आरोप है कि तभी शोरूम स्वामी ने अभद्र व्यवहार कर दिया। इस पर दंपति ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। यह देख लोगों की भीड़ लग गई।
इसी दौरान ग्राहक पक्ष के लोग व कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। उसे व एक अन्य को थाने ले आई और मौके पर पुलिस तैनात कर दी। घटना के बाद बाजार बंद हो गया। ग्राहक पक्ष का आरोप है कि शोरूम स्वामी व अन्य कर्मचारियों ने उनकी पत्नी के साथ अभद्रता कर सोने की चेन तोड़ ली। उनकी जेब में रखे दो हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि ग्राहक व उसके साथियों ने शोरूम में लूटपाट कर मारपीट की है। अभी तक दूसरे पक्ष से तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। दूसरी ओर जब लगभग साढ़े छह बजे दूसरा पक्ष तहरीर देने थाने पहुंचा तो पुलिस ने उनमें से एक व्यक्ति को थाने में बिठा लिया। इस पर वह भड़क गए और एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए। घेराव करते हुए वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर दी। दूसरी ओर शोरूम पर पथराव होने की अफवाह उड़ने पर भी उनमें रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
इधर, मामला बिगड़ता देख जलेसर पुलिस के अलावा सकरौली, अवागढ़, निधौली, पिलुआ आदि की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई और लोगों को काबू में किया। प्रभारी एसएसपी विसर्जन सिंह यादव, एसडीएम रविप्रकाश श्रीवास्तव, सीओ कल्याण सिंह भी पहुंच गए और दोनों पक्षों को बिठाकर वार्ता की। इस मौके पर सपा नेता धीरेंद्र सिंह यादव, अकबर खान, शीलेंद्र यादव, सर्वेश यादव, मुशर्रत अंसारी आदि मौजूद थे। क्षेत्राधिकारी पुलिस कल्याण सिंह ने बताया कि मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण माहौल तनावपूर्ण है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी से लगा दी गई है।