{"_id":"6ad65f789da486fa0f0ff723","slug":"buses-stop-but-there-is-no-place-for-drivers-to-rest-etah-news-c-163-1-eta1014-158678-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बसें रुकती हैं पर चालकों को विश्राम की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बसें रुकती हैं पर चालकों को विश्राम की जगह नहीं
विज्ञापन
जलेसर। बसें रात्रि विश्राम के लिए जलेसर बस स्टेशन पर रुकती हैं, लेकिन उनके चालकों और परिचालकों को आराम करने के लिए जगह तक नहीं मिलती। परिसर में बने पूछताछ कक्ष और अन्य कमरों पर ताले लटके रहते हैं। वहीं, शौचालयों में गंदगी और पर्याप्त रोशनी का इंतजाम न होने से कर्मचारियों के साथ यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
चालकों और परिचालकों के अनुसार, नोएडा और अलीगढ़ डिपो समेत विभिन्न डिपो की बसें रात्रि विश्राम के लिए जलेसर बस स्टेशन पहुंचती हैं। इसके बावजूद परिसर में बने कमरे बंद रहते हैं। रात के समय गार्ड और अन्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति से परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में लंबी दूरी तय करके आने वाले चालकों और परिचालकों को विश्राम के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता। ठंड के मौसम में खुले में बैठकर रात बिताना भी मुश्किल हो जाता है।
बस स्टेशन के शौचालयों की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। यहां गंदगी फैली रहती है और पर्याप्त रोशनी न होने से रात के समय आवागमन करने वालों को दिक्कत होती है। बस स्टेशन पर जरूरी सुविधाओं के अभाव से कर्मचारियों में नाराजगी है। चालकों और परिचालकों ने अधिकारियों से बस स्टेशन के बंद कमरों को खुलवाने, शौचालयों की नियमित सफाई कराने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि रात्रि विश्राम करने वाले कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।