{"_id":"6ad65f70fe5876b27508c06d","slug":"a-42-foot-tall-effigy-of-ravana-will-be-burnt-at-ramlila-maidan-today-etah-news-c-163-1-eta1002-158682-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रामलीला मैदान में आज होगा 42 फीट ऊंचे रावण का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रामलीला मैदान में आज होगा 42 फीट ऊंचे रावण का दहन
विज्ञापन
एटा। सैनिक पड़ाव में चल रही रामलीला एवं प्रदर्शनी महोत्सव के तहत मंगलवार को दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आयोजन में आकर्षक दिल्ली बरेली की आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी।
दशहरा मेले में इस बार सहावर के कारीगारों द्वारा बनाए गए 42 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं मेघनाद और कुंभकर्ण के लगभग 40-40 फीट ऊंचे पुतले तैयार किए गए हैं। इन पुतलों के दहन से भगवान श्रीराम की विजयगाथा का मंचन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और नगरवासियों में उत्साह है। दशहरा मेले में पुतला दहन के साथ विशेष आतिशबाजी भी की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी निसार को सौंपी गई है।
आतिशबाजी के दौरान आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचेंगे। श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी कमेटी की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। दशहरा पर्व लोगों को सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कमेटी ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से मेले में पहुंचकर आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।