फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two people, including a woman, died of heart attack and respiratory problems.

Etah News: हृदयाघात व सांस की बीमारी से महिला समेत दो की मौत

Sun, 22 Feb 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 22 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, died of heart attack and respiratory problems.
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हृदयाघात और सांस की गंभीर बीमारी के कारण बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। परिजन दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी अनूप सिंह ने बताया कि दादी बिट्टो देवी (70) को अचानक सीने में तेज दर्द उठा और उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे यहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत हृदयाघात से हुई है।
विज्ञापन

वहीं रारपट्टी निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि पिता अनार सिंह (63) को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उनकी मौत सांस की बीमारी के चलते हुई। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें, ताकि समय रहते उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed