Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cattle safe on paper... farmers' crops ruined

Etah News: फाइलों में गोवंश सुरक्षित... किसानों की फसलें बर्बाद

Fri, 13 Nov 2026 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cattle safe on paper... farmers' crops ruined
अलीगंज रोड पर शुक्रवार को सड़क बीचों बीच घूमते गोवंश। संवाद
एटा। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद जिले में निराश्रित गोवंश किसानों और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। जिले में 23 गोशालाएं संचालित हैं। इनमें पांच हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। इसके बावजूद भारी संख्या में लावारिस गोवंश अब भी सड़कों और खेतों में बेखौफ घूम रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों खेतों में आलू और सरसों की फसलें तैयार हैं। गोवंश के बड़े-बड़े झुंड खेतों में घुसकर न सिर्फ फसलें चर रहे हैं। बल्कि उन्हें रौंदकर पूरी तरह बर्बाद भी कर रहे हैं। इस वजह से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अपनी खून-पसीने की कमाई बचाने के लिए किसान कड़ाके की ठंड में दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं फिर भी झुंड में आने वाले गोवंश से फसल बचाना नामुमकिन साबित हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण इलाकों से लेकर हाईवे और प्रमुख मार्गों तक गोवंश का भारी जमावड़ा हादसों का सबब बन रहा है। रात के अंधेरे में सड़क पर बैठे गोवंश वाहन चालकों को नजर नहीं आते जिससे आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। गोशालाओं के आंकड़ों के बावजूद, जमीनी हकीकत यह है कि लावारिस पशुओं का उत्पात जस का तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी जा चुकी हैं जानें
केस एकः 20 जनवरी 2026 को थाना मलावन क्षेत्र के गांव सेंथरी निवासी राधेश्याम (40) ससुराल नगरिया धुमरी तेरहवीं की दावत खाने जा रहे थे। बाइक जैसे ही बागवाला थाना क्षेत्र में गोलाकुआं के पास पहुंचे तो सांड़ से टक्कर हो गई। इसमें राधेश्याम की मौत हो गई।
---
केस दोः 13 जुलाई 2026 को पिलुआ थाना क्षेत्र में हाईवे पर सड़क पर घूम रहे एक सांड़ से तेज रफ्तार कार टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।
--
क्या कर रहा पशुपाल विभाग
वर्तमान में 17 गोशालाएं पशुपालन विभाग की ओर से संचालित की जा रही हैं। इनमें 5000 से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। सहभागिता अभियान के तहत 2019 से अब तक 5968 गोवंश किसानों को सौंपे जा चुके हैं। वहीं छह गोशालाएं नगर पंचायत और पालिकाओं की ओर से चल रही हैं। समय-समय पर अभियान चलाकर खेतों या सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाया जाता है।
--
खेत में आलू व सरसों की फसल खड़ी है। ज्यादा बड़ी फसल न होने के कारण जब गोवंश खेत से निकलते हैं तो पौधा खराब हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए पशुपालन विभाग को कदम उठाने चाहिए। ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके। - माधव कुमार, छछैना
---
मंडी समिति से जीटी रोड पर बाईपास तक कई जगह सड़क किनारे व बीचोंबीच गोवंश बैठे रहते हैं। इसकी वजह से कई बार हादसा हो जाता है। इस बारे में पशुपालन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाए और निराश्रित गोवंश को गोशालाओ मेंं पहुंचाया जाए। - मनोज कुमार, विजयनगर

--
अब तक पांच हजार से अधिक गोवंश गोशालाओं में रह रहे हैं। गोवंश संरक्षण के लिए जिले में दो बृहद गोशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इनके बनने के बाद और अधिक गोवंश को संरक्षित किया जा सकेगा। -डॉ. आरपी शर्मा, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed