{"_id":"6855a2155818ef5cc00c7c5f","slug":"two-people-including-a-woman-died-due-to-heart-attack-and-high-blood-pressure-etah-news-c-163-1-eta1004-135186-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हार्ट अटैक और रक्तचाप बढ़ने से महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हार्ट अटैक और रक्तचाप बढ़ने से महिला सहित दो की मौत
Fri, 20 Jun 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
एटा। बारिश होने के बाद मौसम में अचानक से बदलाव आने के बाद लोगों की सेहत पर गहरा असर पड़ रहा है। हार्ट अटैक और रक्तचाप बढ़ने से दो वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, मेडिकल कॉलेज में करीब 2 हजार मरीज विभिन्न बीमारियों के उपचार कराने के लिए पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे गया प्रसाद (75) निवासी नगला केवल थाना देहात कोतवाली की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटे योगेश यादव ने बताया कि शाम के वक्त पिताजी के सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं रेशम देवी (76) निवासी नगला कुंदन की उच्च रक्तचाप की वजह से मौत हो गई। बेटे महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कई दिनों से रक्तचाप और किडनी फेल की समस्या से जूझ रही थी। इसको लेकर कई जगह इलाज कराया। सुबह तबियत ज्यादा बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शुक्रवार को 2 हजार से अधिक मरीजों के पर्चे बनाए गए। मेडिसिन विभाग में तैनात डॉ. कासिफ ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से लोगों में बुखार, उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मरीज अधिक आ रहे हैं। बुखार के मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच कराई गई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया है। सामान्य वार्ड में करीब 48 मरीज भर्ती किए गए हैं।