फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two people including a farmer died in road accidents

Etah News: सड़क हादसों में किसान सहित दो की मौत

Wed, 25 Jun 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 25 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two people including a farmer died in road accidents
एटा। अलग-अलग स्थान पर हुई सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति और किसान की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला था। वहीं, दूसरे की मौत बाइक की चपेट में आने से हुई।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात पुलिस को मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि पवांस गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रात में ही व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना में थाना जसरथपुर के गांव दहेलिया पूठ निवासी किसान रामनारायण कस्बा अलीगंज में मैनपुरी मार्ग पर पैदल जा रहे थे। बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इमरजेंसी में चिकित्सक ने राम नारायण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोग घायल
एटा। कैंटर की चपेट में आने से रमाकांत निवासी महुआ खेड़ा थाना मलावन और वीरभान निवासी लोहाखार थाना बागवाला घायल हो गए। हादसा थाना अलीगंज क्षेत्र में अलीगंज कस्बा के पास ही हुआ। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed