Etah: स्कूल बस में पीछे से घुसा कैंटर...तो ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय लगा करंट; दोनों चालकों की मौत
एटा में स्कूल बस में पीछे से कैंटर घुस गया तो वहीं ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते करंट समय लग गया। हादसों में दोनों चालकों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में खाद्य सामग्री लेकर नोएडा से उन्नाव जा रहे कैंटर चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे कैंटर खड़ी हुई स्कूल बस में पीछे से जा घुसा। हादसे में कैंटर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
अरविंद कुमार निवासी वीनपुर कलां, थाना अमांपुर, जिला कासगंज के रूप में मृतक की पहचान हुई है वह कैंटर का चालक था। वह बुधवार को नोएडा से कैंटर में खाद्य सामग्री भरकर उन्नाव जा रहा था। उसकी गाड़ी जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर स्थित गांव दूल्हापुर के समीप पहुंची तभी नींद का झोंका आ गया।
यह भी पढ़ेंः- गणेश चतुर्थी: यहां पर गणेश जी की प्रतिमा में धड़क रहा दिल, वीडियो कॉल पर देते हैं दर्शन, जानें क्या है रहस्य
इसकी वजह से तेज रफ्तार कैंटर आगे खड़ी स्कूल बस में पीछे से जा टकराया। जोरदार टक्कर होते ही कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल ही पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर में फंसे चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक अरविंद को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते लगा करंट, युवक की मौत
दूसरा हादसा राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव केला में हुई। यहां ई-रिक्शा की बैटरी को चार्ज कर रहे युवक को करंट लग गया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया। परशुराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 39 वर्षीय पुत्र रक्षपाल बुधवार सुबह 7 बजे ई-रिक्शा की बैटरी को चार्ज कर रहा था। तभी अचानक चार्जर से धुआं निकालने लगा।
यह भी पढ़ेंः- एक साथ उठीं अर्थियां तो कांप गए कंधे: हादसे में बड़ी बहन की हुई मौत...शव देख छोटी के भी उड़ गए प्राण पखेरू