{"_id":"6a0a02d42e62c37da906a4ab","slug":"two-neighborhoods-lost-power-due-to-a-transformer-fire-etah-news-c-163-1-eta1003-150762-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रांसफार्मर में आग लगने से दो मोहल्लों की बंद रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रांसफार्मर में आग लगने से दो मोहल्लों की बंद रही बिजली आपूर्ति
Sun, 17 May 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 17 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
मारहरा। कस्बे के हैदरी चौक पर शनिवार की रात को बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने पर भगदड़ मच गई। आग लगने से दो मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रही, इससे लोग रात भर गर्मी के कारण चैन से सो भी नहीं सके। सुबह होते ही पानी की समस्या पैदा होने से लोग परेशान रहे।
रात में ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठते देख लोगों ने बिजली घर संपर्क कर जानकारी दी। जानकारी पर हादसे की आशंका पर बिजली आपूर्ति बंद कर पहुंचे कर्मचारियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लगने पर रात भर दो मोहल्लों की आपूर्ति बंद रही। सुबह होते ही इससे प्रभावित दोनों मोहल्ले के लोग पानी के लिए परेशान रहे। जेई शांतिप्रकाश से संपर्क किए जाने पर उन्होंने बताया ट्रांसफार्मर के बाॅक्स के शार्ट होने पर ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। जिसको बदलवाकर अपूर्ति शुरु कराने की व्यवस्था की जा रही है।