{"_id":"6824dc0681755352240f07b4","slug":"two-miscreants-chasing-girl-students-were-caught-etah-news-c-163-1-eta1003-133552-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छात्राओं का पीछा कर रहे दो मनचले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छात्राओं का पीछा कर रहे दो मनचले पकड़े
Wed, 14 May 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 14 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। पुलिस ने स्कूल, काॅलेज, कोचिंग सेंटर के आसपास और बाजार में सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को पुलिस ने स्कूल से घर जाते समय बालिकाओं का पीछा कर रहे दो मनचलों को पकड़ लिया।
हत्सारी रोड स्थित विद्यालय की छुट्टी होने पर बालिकाओं के पीछे चल रहे दीनानाथ एवं चांद मियां को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने ले आई। यहां उनसे पूछताछ की गई। एसआई अवधेश दुबे ने बताया कि कस्बे में मनचलों की हरकतें बढ़ने की शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की गई है।
पहला मामला था इसलिए युवकों को हिदायत देकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे ऐसी हरकत में संलिप्त मिलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मनचलों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा।