फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   TWo man dead with dengue

बुखार से महिला सहित दो लोगों की मौत, परिजन बोले डेंगू

Wed, 20 Nov 2019 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
TWo man dead with dengue
एटा। वायरल बुखार से जिले में दो लोगों की मौत हो गई। एक का इलाज आगरा में चल रहा था, जबकि दूसरे ने उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। परिजन डेंगू की आंशका जता रहे हैं। स्वास्थ्य महकमा आज मामले की जांच कराएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी पुत्तू लाल पचौरी कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। एटा में उनकी तबियत ठीक नहीं हुई तो परिजन उन्हें आगरा ले गए। मंगलवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शिवसिंह पुर निवासी महिला काफी दिनों से बीमार थी। एक वैद्य से उसका इलाज चल रहा था। परिजनों का कहना है कि वैद्य ने जब जांच कराई तो महिला में डेंगू की पुष्टि हुई। उन्होंने रैफर किया तो परिजन अलीगढ़ ले जा रहे थे। गांव पनैठी के समीप महिला की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

वर्जन
जांच कराई जाएगी
मंगलवार को डेंगू से जो मौत हुईं हैं उनकी जानकारी नहीं है। बुधवार को जांच कराई जाएगी।
डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed