फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three killed when loader vehicle overturns while trying to save bike

Road Accident: एटा में बाइक सवार को बचाने में लोडर वाहन पलटा, तीन की मौत; तीन घायल

Sat, 18 May 2024 12:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 18 May 2024 12:12 PM IST
सार

बाइक को बचाने में लोडर वाहन पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल  में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
three killed when loader vehicle overturns while trying to save bike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के अंतर्गत बृहस्पतिवार को शिकोहाबाद रोड पर ईशन नदी पुल के पास लोडर वाहन एक बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गया। उसमें बैठे मासूम सहित दो लोग और चपेट में आए बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि लोडर सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना रिजोर क्षेत्र के अंतर्गत बृहस्पतिवार की देर रात लगभग 9 बजे लोडर वाहन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इसके कारण उसमें बैठे अवनीश उर्फ मुल्ला (28) निवासी फफोतू तथा चपेट में आए बाइक सवार सर्वेश कुमार (57) निवासी नगला बिके की मौत हो गई। वहीं फफोतू निवासी पूनम, उसका भतीजा मोनू (5), सोना और हमीद घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां से पूनम, सोना और मोनू को आगरा रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान माेनू की मौत हो गई।
विज्ञापन


हमीद का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिजोर थाना प्रभारी रूपचंद ने बताया कि लोडर वाहन एटा से शिकोहाबाद की तरफ जा रहा था। इसमें कुछ सवारियां बैठी हुई थीं। जैसे ही यह थाना क्षेत्र के फफोतू के पास ईशन नदी के पुल पर पहुंची। तभी आगे जा रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवनीश गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता था। वह और हमीद शिकोहाबाद मार्ग पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी समय आगरा से अपने घर जाने के लिए पूनम अपने भतीजे मोनू व सोना के साथ वहां आ गई। उसी समय एक लोडर वाहन वहां आकर रुकी और सभी लोग उसमें बैठ गए। अन्य सड़क हादसों में थाना सकीट के मुबारिकपुर निवासी सत्यभान व रिजोर थाना क्षेत्र के गांव गुमानपुर निवासी रमेश चंद्र घायल हो गए।

बहन के घर जा रहे भाई को वाहन ने रौंदा, मौत
थाना मलावन के गांव मधूपुरा निवासी महीपाल सिंह (30) बृहस्पतिवार को बाइक से अपनी बहन के यहां जा रहा था। रास्ते में सकीट ब्लॉक परिसर के पास किसी वाहन ने उसको रौंद दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

मृतक की बहन धीरा ने बताया कि भाई महीपाल किसी काम से बृहस्पतिवार देर शाम हमारे गांव इशारा पूर्वी थाना सकीट आ रहा था। तभी आसपुर सकीट मार्ग पर ब्लॉक परिसर समीप मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग तुरंत उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने महीपाल को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed