फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two including the groom's father died in road accidents

सड़क हादसों में दूल्हे के पिता सहित दो की मौत

Mon, 24 May 2021 06:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Two including the groom's father died in road accidents
एटा। बरातियों की बोलेरो कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हे का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य हादसे में दोस्त के भाई की बरात में शामिल होने जा रहे जिला रामपुर के एक युवक की मौत मैक्स पिकअप पलटने से जान चली गई।
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित गांव नथुआपुर के पास रविवार रात ट्रैक्टर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। गाड़ी में बैठे दूल्हे के पिता महेशचंद्र (60) निवासी मोहल्ला लोहारी दरवाजा की मौत हुई है। मोहल्ले का ही रहने वाला लड्डन घायल हुआ है। परिजनों ने बताया कि अनमोल की बरात रविवार शाम अलीगंज से जिला शाहजहांपुर के कस्बा व थाना कलान के लिए निकली थी। दूल्हे की कार पहले निकल गई थी। अन्य बरातियों को महेशचंद्र बोलेरो कार मेें लेकर जा रहे थे। नथुआपुर के पास हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महेशचंद्र को सीएचसी अलीगंज लाया गया। यहां से जिला अस्पताल और वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई। दूल्हे को पिता की मौत होने की खबर नहीं दी गई। सोमवार सुबह करीब छह बजे दुल्हन के साथ बरात लौटकर आई तो घर पर चीख-पुकार मची हुई थी। इसके बाद अनमोल ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव धरौली के पास रविवार रात मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और पलट गई। इस हादसे में सुनील कुमार (21) निवासी बरा गजेला थाना मिल्क जिला रामपुर की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई कल्लू उर्फ महेश, विकास कुमार निवासी चिलासनी थाना कोतवाली देहात घायल हो गए। ये लोग थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला रेवती निवासी सेवकराम के भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed