{"_id":"66916a1a83a0c3050d0225a5","slug":"two-home-guard-soldiers-who-arrived-on-the-information-of-assault-were-beaten-up-etah-news-c-163-1-sagr1016-119662-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: झगड़े की सूचना पर पहुंचे दो होमगार्ड जवानों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: झगड़े की सूचना पर पहुंचे दो होमगार्ड जवानों को पीटा
Fri, 12 Jul 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव साकीपुर में झगड़े की शिकायत 112 पर की गई। इसकी सूचना पर दो होमगार्ड गांव में पहुंचे। लेकिन यहां उनको कुछ लोगों ने घेर लिया और पिटाई कर दी। दोनों होमगार्ड जख्मी हुए हैं। जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
गांव के शेर सिंह निवासी सिढ़पुरा जिला कासगंज ने 112 नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई। बताया कि गांव साकीपुर में रहने वाले उसके साढू गिरीश चंद्र व साली को सुखवीर और प्रदीप व दो महिलाएं पीट रहे हैं। सूचना मिलने के बाद होमगार्ड जवान मानिकचंद्र और सत्येंद्र गांव में पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत का प्रयास कराया जा रहा था। इसी बीच सुखवीर सहित महिलाओं ने होमगार्डों को घेर लिया और हमला कर दिया। सुखवीर ने ईंट से मानिकचंद्र के सिर पर प्रहार कर दिया। सुखवीर की पत्नी सावित्री ने उसके हाथ पर दांतों से काट लिया। जान बचाकर होमगार्ड वहां से निकलकर थाने पहुंचे। जहां से उनको सीएचसी पर भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मानिकचंद्र की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।