फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two groups clashed over feud in etah and two injured

UP: पुरानी रंजिश में टकराव...पुलिस के सामने भी ताबड़तोड़ फायरिंग; महिला समेत दो लोग घायल

Wed, 22 Oct 2025 07:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Oct 2025 07:34 PM IST
सार

पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों पक्ष दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते रहे। मामले में पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर रही है। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं।
 

विज्ञापन
Two groups clashed over feud in etah and two injured
घटनास्थल पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज के गांव नगला चंदन में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में बुधवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जसरथपुर थाना पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों पक्ष के लोग हवाई फायरिंग करते रहे। पुलिस के जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने पर लोग शांत हुए। मारपीट, फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विज्ञापन


नगला चंदन के प्रधान राजवान और उदयवीर पक्ष के बीच रंजिश चली आ रही है। कई बार दोनों में मारपीट हो चुकी है। थाने में कई रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी हैं। गांव में दोनों के मकान की दूरी 400 मीटर है। बुधवार को उदयवीर के घर रिश्तेदार आए हुए थे। प्रधान पक्ष को लगा उदयवीर ने पुलिस बुलाई है। 
विज्ञापन


इसी गलतफहमी को लेकर गालीगलौज शुरू हो गई। लाठी-डंडे चले और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों पक्ष के लोग फायरिंग करते रहे। इस घटना में उदयवीर की पत्नी रामकली और राजवान घायल हुए हैं। सीओ नीतिश गर्ग ने बताया इस मामले में दोनों पक्ष पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed