फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two farmers fined Rs 5,000 each for burning stubble

Etah News: पराली जलाने पर दो किसानों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना

Thu, 23 Oct 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 23 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two farmers fined Rs 5,000 each for burning stubble
जलेसर। पराली जलाने की शिकायत पर अवागढ़ क्षेत्र के दो किसानों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सेटेलाइट से पराली जलाने की निगरानी हो रही है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि सुमित कुमार ने बताया कि सेटेलाइट से मिली जानकारी के आधार पर अवागढ़ क्षेत्र के गांव मीसाखुर्द के किसान सोनू और अर्जुन सिंह ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों का उल्लघंन किया। इस पर एनजीटी और क्षेत्रीय लेखपाल ने स्थलीय जांच की। पर्यावरण सरंक्षण अधिनियम के तहत दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने जिले के सभी किसानों से पराली न जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा सेटेलाइट से इसकी निगरानी की जा रही है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही मिट्टी की उर्वरक क्षमता प्रभावित होती है। उन्होंने पास की गोशाला में पराली देकर बदले में गोबर लेकर खेत की उर्वरक क्षमता बढ़ाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed