{"_id":"68238f4b044a332b10069cc7","slug":"two-farmers-died-after-being-hit-by-a-bike-etah-news-c-163-1-eta1001-133498-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो किसानों की बाइक की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो किसानों की बाइक की चपेट में आने से मौत
Tue, 13 May 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 13 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के सराय अगहत निवासी एक किसान खेत से मक्का की फसल में पानी लगाकर लौट रहा था। गांव के पास ही सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। दूसरी घटना में गांव दलेलपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी किसान साइकिल लेकर खेत से लौटते समय बाइक की चपेट आ गए और मौत हो गई।
गांव सराय अगहत निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात पिता श्यामबाबू (50) खेत पर मक्का की फसल में पानी लगाने गए थे। वहां से लौटते समय गांव के पास ही पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी एक बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
दूसरी घटना गांव दलेलपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद की है। यहां के रहने वाले भारत सिंह (45) खेत पर फसल की रखवाली करके घर लौट रहे थे। गांव से बाहर ही एक चक मार्ग पर बाइक की चपेट में आने से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को एटा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। चिकित्सिक ने भारत सिंह को मृत घोषित कर दिया। घर पर जानकारी होते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।