फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two elderly women die in road accidents.

Etah News: सड़क हादसों में दो वृद्ध महिलाओं की मौत

Thu, 07 May 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 07 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two elderly women die in road accidents.
छुट्टो बेगम फाइल फोटो - फोटो : लखनऊ यूनिवर्सिटी।
एटा/राजा का रामपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसों में दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। इसमें एक वृद्धा का पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना सकरौली क्षेत्र के लालपुर निवासी बिट्टा देवी (75) सुबह के वक्त अपने गांव से निकलकर सड़क पार कर रही थी। तभी एक बाइक सवार ने उनमें टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

वहीं थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाहरुख निवासी रामपुरा थाना पटियाली जिला कासगंज पत्नी सुबी (22) तथा बुआ छुट्टो बेगम (65) निवासी अचरा तकीपुर थाना मेरापुर जिला फर्रूखाबाद को बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहे थे। वह असदपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे छुट्टो बेगम सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि बाइक से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हुई थीं। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सड़क हादसे में दरोगा समेत चार घायल

फोटो- 14

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए दो सड़क हादसे में दरोगा समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहीं चाचा-भतीजे की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बुधवार की रात करीब 8ः30 बजे नगला बिके निवासी बंटू और रामवीर सिंह बाइक से घर लौट रहे थे। वाकलपुर मोड़ के समीप वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसी दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर रहे दरोगा चंद्रवीर और कोतवाली नगर क्षेत्र के साक्षी नगर निवासी राहगीर शिवम को एक अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दरोगा और शिवम भी घायल हो गए। उन्हें भी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
चौकी इंचार्ज आकाश ने बताया कि हादसे में दो घायलों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दरोगा चंद्रवीर घायलों को उपचार के लिए भिजवाने के बाद सड़क किनारे खड़े थे तभी एक ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे वह और एक युवक घायल हो गया।

------
गाय ने वृद्धा पर किया हमला, घायल



एटा। थाना निधौली कलां के कस्बा निवासी दुर्गावती (60) सुबह के वक्त अपनी भैंस को पकड़ने के लिए रास्ते में जा रही थी। तभी रास्ते में एक गाय ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गईं। लोगों ने शोर मचाकर गाय को भगाया। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed