{"_id":"6a36ac44fa4b1c5c0e021e3a","slug":"two-cousins-injured-in-shooting-at-a-wedding-ceremony-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी समारोह में चली गोली, मच गई अफरातफरी; दो मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी समारोह में चली गोली, मच गई अफरातफरी; दो मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल
Sat, 20 Jun 2026 08:35 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 20 Jun 2026 08:35 PM IST
सार
दोनों माैसेरे भाई के परिवार शादी में शामिल होने आए थे। वंश की मां आरती गुप्ता के अनुसार अंश और वंश कमरे में अकेले थे। बाकी लोग शादी के लिए तैयार हो रहे थे। वहां एक रिश्तेदार की पिस्टल रखी थी। इसी दाैरान अचानक गोली चल गई। दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के मोहल्ला सराय मिश्र स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में शनिवार शाम शादी समारोह के बीच गोली चलने से खलबली मच गई। गोली दो मौसेरे भाइयों के लगी है। आनन-फानन घायल अंश गुप्ता (15) और वंश गुप्ता (18) को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अंश गुप्ता पुत्र ब्रह्म कुमार निवासी पोरा, हाथरस और वंश गुप्ता पुत्र आशु गुप्ता निवासी फर्रुखाबाद मौसेरे भाई हैं। शनिवार को एटा में उनकी मौसी की शादी थी। दोनों के परिवार शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वंश की मां आरती गुप्ता के अनुसार, अंश और वंश एक कमरे में अकेले खेल रहे थे। बाकी लोग शादी के लिए तैयार हो रहे थे। कमरे में अंश व वंश के माैसा दीपक की लाइसेंसी पिस्टल रखी थी।
अंश ने पिस्टल उठा ली और अपनी कमर में लगा ली। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई, गोली अंश के पैर को छूते हुए बाहर निकल गई जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद उसने अचानक पिस्टल बाहर निकाली तो हड़बड़ी में एक और गोली चल गई जो वंश को छूते हुए निकली जिससे वह भी लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
कमरे से अचानक गोलियों की आवाजें सुनकर शादी समारोह में शामिल होने आए लोग कमरे की तरफ भागे। वहां अंश और वंश दोनों घायल अवस्था में पड़े थे। यह देख परिजन के होश उड़ गए। दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां से डॉक्टर ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी कृतिका सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवकों से बात की। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।