{"_id":"602ff6328ebc3ee90c1d7bed","slug":"two-buses-will-run-from-etah-for-kumbh-in-vrindavan-etah-news-agr4812898170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा से जलेसर, निधौली, हाथरस होकर मथुरा तक जाएंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा से जलेसर, निधौली, हाथरस होकर मथुरा तक जाएंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
रोडवेज बस ।
- फोटो : ETAH
एटा। मथुरा में लगने वाले कुंभ में लोग यमुना में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमा सकें इसके लिए रोडवेज प्रशासन द्वारा दो बसें आरंभ की गई हैं। यह बसें जलेसर से निधौलीकलां, हाथरस होते हुए मथुरा तक जाएंगी। इस रूट के लिए एआरएम को आगरा से परमिट मिल गया है। इससे मथुरा के लिए बसें दौड़ने लगी हैं।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की दो बसें एटा से जलेसर वाया निधौलीकलां, हाथरस होते हुए मथुरा के लिए चल रही थीं। इससे यात्रियों को सहूलियत मिल रही थी। प्राइवेट बसों के संचालक परेशान हो गए। प्राइवेट बसों के संचालकों की यूनियन द्वारा विरोध किया गया। विरोध के चलते एआरएम राजेश यादव द्वारा करीब एक पखवाड़ा पूर्व इन बसों का संचालन बंद कर दिया गया। उन्होंने मार्ग के परमिट को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जहां आगरा डिपो द्वारा एआरएम को मार्ग पर बसें दौड़ाने का परमिट मिल गया है।
यह रहेगा समय
बस स्टैंड प्रभारी अजयपाल यादव ने बताया कि जलेसर हाथरस होकर मथुरा जाने वाली पहली बस सुबह आठ बजे और दूसरी बस इसके एक घंटे बाद सुबह नौ बजे बस स्टैंड से प्रस्थान करेगी। वहीं एक शाम छह बजे लौटेगी, जबकि दूसरे अगले दिन सुबह वहां से लौटेगी।